Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहAam Aadmi Party Member Joins BJP Amid Discontent in Jharkhand

आप के आईटी सेल प्रभारी सह फाउंडर सदस्य ने थामा भाजपा का दामन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे के दौरान, आम आदमी पार्टी के फाउंडर मेंबर आशीष भदानी ने पार्टी छोड़कर भाजपा जॉइन की। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी अपनी नीति से भटक गई है और अब घोटालों...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 15 Sep 2024 11:23 AM
share Share

रेम्बा, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड आगमन के अवसर पर आम आदमी पार्टी के फाउंडर मेंबर सह पार्टी के नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट सोशल मीडिया आईटी सेल के जिला प्रभारी आशीष भदानी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री और भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर शनिवार देर शाम झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलवाई। आशीष गिरिडीह जिला अंर्तगत खरगडीहा के निवासी हैं। उक्त अवसर पर आशीष भदानी ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी के फाउंडर मेंबर हैं और उन्हें लगा था कि आप आम आदमी के लिए कार्य करने आया है। लेकिन अब आम आदमी पार्टी अपनी नीति सिद्धांत से भटक चुकी है। उनके जैसे कार्यकर्ताओं की पूछ वहां नहीं है। पार्टी की नीतियां अब घोटालों पर ही आकर सिमट गई है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर रोज नई नई घोटालों की कहानी सामने आ रही है। इनके करतूत प्याज के छिलके की तरह उतर रहे हैं। इन्होंने हम नौजवानों से ही नहीं बल्कि पूरे देश के साथ धोखा किया है। आशीष ने बताया वे हाल के दिनों में जेएमएम की ओर भी आशा भरी निगाह से देखा था। लेकिन उन्होनें पाया कि जेएमएम की यह सरकार झारखंडियों के लिए नहीं बल्कि दलालों और चाटुकारों के लिए बनी है। एक कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुआ था लेकिन वहां की नीति और नियत झारखंड विरोधी है। ऐसे में उन्हें भाजपा की नीतियों के अलावा कोई राह नहीं दिखता है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा से ही इस झारखंड को, अपने भारत को बल्कि विश्व को बहुत उम्मीदें है। निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश रोज नए आयाम गढ़ रहा है। देश के नौजवानों को, खासकर झारखंड के नौजवानों को राष्ट्रहित के इस यज्ञ में अपनी आहुति देने में देर नहीं करनी चाहिए। मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया ने कहा कि झारखंड भाजपा सुप्रीमों बाबूलाल के नेतृत्व में झारखंड के युवाओं का आकर्षण तेजी से भाजपा की ओर बढ़ा है। रोज ऊर्जावान युवाओं की टोली पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। पार्टी के कार्य को बढ़ाने समर्पित होकर शामिल हो रहे हैं। आशीष भदानी के पार्टी ज्वाइन करने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कहा हेमंत सरकार के निक्कमेपन और नौजवान विरोधी नीतियों से यहां के नौजवानों में भारी निराशा और आक्रोश है। आसन्न विस चुनाव में इसका असर दिखेगा। सूबे में आने वाली सरकार भाजपा की सरकार होगी नौजवानों की सरकार होगी। झारखंड के तमाम नौजवान वो चाहे जिस पेशे से संबंध रखते हों अपने झारखंड को इस राजा रानी की दमनकारी नीतियों से बाहर निकालने को कमर कस चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें