35 Crore Fund Approved for Bodo Airport Runway Expansion in Giridih बोड़ो हवाई अड्डे का होगा विस्तार, खर्च होंगे 35 करोड़ रुपए, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih News35 Crore Fund Approved for Bodo Airport Runway Expansion in Giridih

बोड़ो हवाई अड्डे का होगा विस्तार, खर्च होंगे 35 करोड़ रुपए

गिरिडीह के बोड़ो हवाई अड्डे के रन-वे विस्तार के लिए 35 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इससे 25.04 एकड़ भूमि का अधिग्रहण होगा, जिसमें 17.97 एकड़ रैयती भूमि शामिल है। यह योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 में...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 28 March 2025 05:20 AM
share Share
Follow Us on
बोड़ो हवाई अड्डे का होगा विस्तार, खर्च होंगे 35 करोड़ रुपए

गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह का एक मात्र बोड़ो हवाई अड्डा के रन-वे विस्तार पर 35 करोड़ की राशि खर्च होगी। सरकार ने इस अनुमानित व्यय राशि के आवंटन की स्वीकृति दे दी है। इससे अब रन-वे विस्तार के कार्यो में तेजी आएगी। इधर आवंटन प्राप्ति और हवाई अड्डा के विस्तार को लेकर गिरिडीह में हर्ष का माहौल है। लोग इस कार्य के लिए सूबे के नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री सह स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को बधाई दे रहे हैं। 25.4 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण: सरकार की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में बोड़ो हवाई अड्डा के रन-वे विस्तार के निमित वर्तमान में अधिग्रहण हेतु चिन्हित कुल 25.04 एकड़ भूमि के अधिग्रहण एवं उसमें शामिल 17.97 एकड़ रैयती भूमि के अधिग्रहण हेतु 35 करोड़ के आवंटन की स्वीकृति दी जाती है। कहा कि इस राशि की निकासी गिरिडीह डीसी, उनके द्वारा प्राधिकृत पदाधिकारी द्वारा की जाएगी। इसके नियंत्री पदाधिकारी, प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभग (नगर विमानन प्रभाग) होंगे। उन्होंने सख्त हिदायत दी है कि आवंटित राशि को किसी अन्य मद में व्यय नहीं किया जाए। कहा कि योजना हेतु 60 करोड़ 75 लाख एक हजार 235 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति निर्गत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।