Hindi NewsJharkhand NewsGridih News10th CPI ML Conference Held in Gawan New Committee Formed and Key Issues Discussed

भाकपा माले का दसवां पार्टी सम्मेलन सम्पन्न, सकलदेव बने प्रखंड सचिव

गावां प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा माले का दसवां पार्टी सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें नई 27 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सकलदेव यादव को सचिव नियुक्त किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने क्षेत्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 22 April 2025 12:21 AM
share Share
Follow Us on
भाकपा माले का दसवां पार्टी सम्मेलन सम्पन्न, सकलदेव बने प्रखंड सचिव

गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन के सभागार में गावां प्रखंड भाकपा माले का दसवां पार्टी सम्मेलन का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रुप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव एवं पर्यवेक्षक के रूप में रामकिशुन यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद साथियों की याद में एक मिनट का मौन रखकर किया गया। सम्मेलन में पार्टी की पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नई प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सकलदेव यादव को प्रखंड सचिव बनाया गया। इसके अलावा 27 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। मौके पर विचार व्यक्त करते हुए राजकुमार यादव ने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र के लोग बुनियादी समस्या से जूझ रहे हैं। क्षेत्र के लोग सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली आदि समस्याओं को ले परेशान हैं। प्रखंड सह अंचल कार्यालय से लेकर थाना तक घुस व भ्र्ष्टाचार हावी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ढिबरा रोजगार का एक बड़ा साधन था। स्थानीय सांसद विधायक ने ढिबरा के प्रति कानून बनाते हुए वैध दर्जा दिलाने के नाम पर लोगों का वोट बटोर लिया व जनता के साथ विश्वासघात करने का काम किया। केंद्र सरकार लगातार देश के ऊपर काले कानूनों को थोपने का काम कर रही है। क्षेत्र में बेरोजगारी चरम पर है। कहा कि भ्रष्टाचार, राशन, केरोसिन, पेंशन एवं आवास आदि जनसमस्याओं को ले भाकपा माले के द्वारा जनांदोलन किया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता आरवाईए के जिला सचिव अशोक मिस्त्री एवं अखिलेश यादव ने किया। मौके पर नागेश्वर यादव, आनन्दी यादव, मुखिया कन्हाइ राम, नरेश यादव, रोहित कुमार, संजय दास, मो मुस्लिम, रंजीत यादव, प्रदीप कुमार, अभिमन्यु यादव, सुनील दास, जासो देवी, अमित बरनवाल, मुन्ना मिस्त्री, सकलदेव यादव, पवन वर्मा, मनोज सिंह, सिटन यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें