सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
गोड्डा में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय राजा कुमार की मौत हो गई। वह एक बच्चे के पिता थे और उनकी शादी 2023 में हुई थी। घटना के बाद उनके परिवार में मातम छा गया है। दुर्घटना में उनकी गंभीर चोटें...

पोड़ैयाहाट। बीते बुधवार को गोडडा हंसडीहा मुख्य मार्ग एनएच 133 मे बालू लोड हाइवा ट्रेलर वाहन व खाली पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर में गंभीर रूप से घायल धनबाद गांव निवासी राजा कुमार 26 वर्षीय की मौत बीते शनिवार रात्रि हो गई है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक एक बच्चे के पिता थे जिसकी शादी वर्ष 2023 में हुआ था। 6 माह का बच्चा के साथ 22 वर्षीय पत्नी को छोड़ गए।जानकारी हो की बीते बुधवार अल्हे सुबह भटौंधा के समीप निर्माधीन फोरलेन सड़क पर आमने-सामने हाइवा बालू लोड ट्रेलर वाहन व खाली पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी।टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि आसपास के लोगों तक टक्कर की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हुई थी। भीड़ ने पिकअप वाहन चालक एवं खलासी को क्षतिग्रस्त गाड़ी से काफी मशक्कत के बाद निकाला गया था। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था जहां स्थिति को नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल में उपस्थित डॉक्टर ने बेहतर इलाज हेतु हायर रेफर कर दिया था। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि घटना में घायल युवक की मौत हो गई है।फर्दबयान पर मामला दर्ज किया जाएगा।अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।