Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsLegal Awareness Campaign in Godda 90-Day Initiative for Rural Communities

मध्यस्थता के माध्यम से मुकदमे का करायें निष्पादन

गोड्डा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 90 दिवसीय विधिक साक्षरता अभियान चलाया गया। लीगल एड क्लिनिक पोड़ैयाहाट की टीम ने अमुआर के ग्रामीणों को मध्यस्थता अभियान के लाभ बताए। इस अभियान का उद्देश्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाMon, 10 March 2025 05:06 AM
share Share
Follow Us on
मध्यस्थता के माध्यम से मुकदमे का करायें निष्पादन

गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर जिले के विभिन्न प्रखंडों में 90 दिवसीय गहन विधिक साक्षरता व जन जागरुकता अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में लीगल एड क्लिनिक पोड़ैयाहाट की डालसा की टीम ने अमुआर के ग्रामीणों को विशेष मध्यस्थता अभियान की जानकारी दी टीम में शामिल मो. हसीब व शंकर चंद्र सेन ने कहा कि समय -समय पर न्यायालय परिसर व परिवार न्यायालय परिसर में विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जाता है। इसमें पारिवारिक मामले के अलावा अन्य सुलहनीय मामले का त्वरित निष्पादन होता है। मध्यस्थता में दोनों पक्ष उपस्थित होकर सुलह कराकर मुकदमा का निष्पादन करा लें। इससे दोनों पक्षों के साथ- साथ सरकार की भी भलाई है। दिनोंदिन कोर्ट पर मुकदमे का बोझ बढ़ता जा रहा है। ऐसे में मुकदमे के त्वरित न्याय के लिए यह सबसे उपयुक्त माध्यम है। इससे निष्पादित मुकदमे से दोनों पक्षों की जीत होती है और विवाद सदा के लिए खत्म हो जाता है। इस दौरान ग्रामीणों को कानून के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। इसी क्रम ठाकुरगंगटी में मुन्नी रानी मेहरमा में रामविलास महतो, बोआरजोर में दयानदं यादव व अनिता टुडू, पथरगामा में दिलीप यादव व मीणू बेसरा, सुंदरपहाड़ी में चुनका मुर्मू व मंजूरी बीबी, गोड्डा मेंं अजय टुडू व चंपा कुमारी ,बसंतराय में जायसवाला मांझी व जोबाती मुर्मू, महागामा में जयकृष्ण यादव व सुसमा मुर्मू ने अभियान चलाकर ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।