Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गोड्डाKeshav Mahto Kamlesh Arrives in Godda for Congress Dialogue Event

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आज गोड्डा में, कार्यकर्ताओं ने की तैयारी पूरी

गोड्डा में झारखंड प्रदेश कमेटी के नए अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का आगमन हो रहा है। वह कांग्रेस द्वारा आयोजित संवाद आपके साथ कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी और अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाThu, 19 Sep 2024 06:27 PM
share Share

गोड्डा, एक प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का आगमन आज गोड्डा कांग्रेस कार्यालय में हो रहा है। वह कांग्रेस द्वारा आयोजित संवाद आपके साथ काययक्रम में हिस्सा लेने के लिए गोड्डा पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी, प्रखंड, मंडल, पंचायत कांग्रेस के पदाधिकारी, अग्रणी संगठन और प्रमुख कांग्रेस जनों के साथ संवाद स्थापित करेंगे। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यालय में तैयारी की जा रही है। जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर उत्सुकता है। विभिन्न प्रकार की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही बाहर से आये अतिथियों और कार्यकर्ताओं के लिए व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला के सभी प्रखंडों के कार्यकर्ता मौजूद होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें