Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsJharkhand Wrestling Team Departs for National Championship with Five Wrestlers from Godda

नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम में गोड्डा के पांच पहलवान शामिल

गोड्डा। झारखंड की 48 सदस्यीय बालक एवं बालिका टीम 21 से 27 अप्रैल तक दिल्ली में होने वाली 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई। गोड्डा से पांच पहलवान शामिल हैं, जिसमें कृष्ण...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाTue, 22 April 2025 04:55 AM
share Share
Follow Us on
नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम में गोड्डा के पांच पहलवान शामिल

गोड्डा। 21 से 27 अप्रैल तक दिल्ली में आयोजित होने वाली 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड की 48 सदस्यीय बालक एवं बालिका टीम रविवार शाम रांची रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई। टीम में गोड्डा के पांच पहलवान शामिल हैं। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ सचिव सुरजीत झा ने बताया कि अंडर 17 फ्री स्टाइल मुकाबले के लिए गोड्डा से जहां कृष्ण यादव का चयन हुआ वहीं अंडर 19 ग्रीको रोमन स्टाइल के अलग - अलग भार स्पर्धा के लिए राम चंद्र मंडल, लक्ष्मण बेसरा, पियूष कुमार साह एवं अंकित कुमार के नाम शामिल हैं। रिकॉर्ड संख्या में पहलवानों के चयन पर जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनूप केरकेट्टा सहित जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों में मनोज कुमार पप्पु, अखिल कुमार झा, मनीष कुमार सिंह, रामेश्वरम रंगनाथन उर्फ रानू जी, विनायक झा, प्रीतम कुमार झा एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक नीरज कुमार सिंह के अलावा वरीय पहलवान राहुल कुमार एवं रौशन कुमार साह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जिला की बहुत बड़ी उपलब्धि बताया है तथा चयनित पहलवानों को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें