Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsInauguration of 9-Day Shri Shri 1008 Maharudra Yagna at Shiv Temple with Rituals and Devotees

यज्ञ से मानसिक शांति सामाजिक सद्भाव और आत्मिक विकास की होती है वृद्धि : डा मनोज शास्त्री

प्रखंड क्षेत्र के वास्ता पहाड़ स्थित शिव मंदिर में 9 दिवसीय श्री श्री 1008 महारूद्र यज्ञ का उद्घाटन यज्ञाचार्य डां मनोज शास्त्री ने विधि-विधान से किया। सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाMon, 3 March 2025 05:52 PM
share Share
Follow Us on
यज्ञ से मानसिक शांति सामाजिक सद्भाव और आत्मिक विकास की होती है वृद्धि : डा मनोज शास्त्री

प्रखंड क्षेत्र के वास्ता पहाड़ स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित 9 दिवसीय श्री श्री 1008 महारूद्र यज्ञ का सोमवार के सुबह यज्ञाचार्य डां मनोज शास्त्री के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ अग्नि मंथन कर अग्नि प्रज्वलित एवं मंत्रोउच्चार के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया ।जहां क्षेत्र से आए हुए सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष के साथ छोटे-छोटे बच्चे एवं बच्चियों ने यज्ञ मंडली का परिक्रमा करते हुए पूजा अर्चना किया ।वही इस संबंध में यज्ञाचार्य डां मनोज शास्त्री ने बताया कि यज्ञ से मानसिक शांति ,सामाजिक सद्भाव और आत्मिक विकास की वृद्धि होती है।यज्ञ का संपूर्ण वर्णन वेदों में मिलता है।यज्ञ का दूसरा नाम अग्नि पूजा है ।यज्ञ से देवताओं को प्रसन्न किया जा सकता है साथ ही मनचाहा फल भी प्राप्त किया जा सकता है ब्रह्मा ने मनुष्य के साथ ही या की भी रचना की और मनुष्य कहा इस यज्ञ के द्वारा ही तुम्हारी उन्नति होगी ।कहा कि मन , वचन और कार्य की एकाग्रता के साथ जो भी व्यक्ति किसी भी यज्ञ का अनुष्ठान में श्रद्धा पूर्वक भाग लेता है। उसका जीवन सार्थक और सफल हो जाता है और उसके भी सभी संकट मिट जाते हैं यह अनुष्ठान प्राकृतिक आपदाओं से बचकर परिवार समाज और राष्ट्र में शांति स्थापित करने में भी सहायक होते हैं ।इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया उमेश प्रसाद साह,जिला परिषद सदस्य गीता देवी ,कमेटी के सचिव सह पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत मंडल, विनोद मंडल ,सुबोध यादव ,जयप्रकाश मंडल ,दिनेश मंडल ,मिथुन कुमार ,मिथिलेश रंजन के साथ सैकड़ो की संख्या में गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें