बोआरीजोर में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर किया गया सील, दो गिरफ्तार
बोआरीजोर में उपायुक्त और सिविल सर्जन के निर्देश पर अवैध अल्ट्रासाउंड क्लिनिक पर छापेमारी की गई। जांच में बिना लाइसेंस के अल्ट्रासाउंड किए जाने की पुष्टि हुई। ऑपरेटर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया...

बोआरीजोर। उपायुक्त गोड्डा व सिविल सर्जन के पर निर्देश पर अवैध अल्ट्रासाउंड की छापेमारी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चिकित्सा पदाधिकारी प्रणव कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी ध्रुव कुमार टीम का गठन कर बोआरीजोर में छापेमारी की गई। इस दौरान बोआरीजोर बाजार में अवैध रूप से संचालित मोना अल्ट्रासाउंड का जांच किया गया। जांच उपरांत अनियमित्ता पाई गई। बिना कोई लाईसेंस के एक लाईट मिस्त्री के द्वारा अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था इसकी सूचना उपायुक्त जिशान कमर और सिविल सर्जन अनंत कुमार झा को मिली थी। उपायुक्त ने इसके लिए टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया। टीम पहूंची तो वहां पर एक ऑपरेटर के द्वारा अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। वहीं जांच कराने आए मरीजों से भी पूछताछ किया गया। इसके बाद अल्ट्रासाउंड मशीन कंप्यूटर प्रिंटर जप्त कर सील किया गया। अल्ट्रासाउंड ऑपरटर जो पहले मिस्त्री का काम करता था उसको और उसके साथ काम कर एक पार्टनर केशव कुमार महतो, और किशन कुमार को गिरफतार कर लिया गया। अधिकारियों ने अल्ट्रासाउंड मशीन व सभी समानों को जब्त कर लिया है जिस मकान में लंबे समय से यह अवैध करोबार चल रहा था उसको सील कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने अवैध अल्ट्रासाउंड चलाने के लिए किराए पर मकान देने वाले पर भी कार्रवाई करने की उपायुक्त से मांग की है। प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि बोआरीजोर में अल्ट्रासाउंड चल रहा था, जिसकी जांच की गई। जांच उपरांत अल्ट्रासाउंड पुरी तरह अवैध पाया गया। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई चल रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।