Hindi NewsJharkhand NewsGodda News21st Annual Festival of Ekta Women Development Forum Promotes Women s Empowerment

एकता महिला विकास मंच का 20 वां वार्षिक महोत्सव मना

पोडै़याहाट में सूरज मंडल इंटर महाविद्यालय में एकता महिला विकास मंच का 21वां वार्षिक महोत्सव आयोजित किया गया। एसडीएम बैजनाथ उराव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और महिलाओं के आत्मनिर्भरता, आर्थिक और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाMon, 10 March 2025 05:01 AM
share Share
Follow Us on
एकता महिला विकास मंच का 20 वां वार्षिक महोत्सव मना

पोडै़याहाट। मंगलवार को सूरज मंडल इंटर महाविद्यालय प्रांगण में एकता महिला विकास मंच का 21 वां वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन जिला एसडीएम बैजनाथ उराव के साथ अन्य ने दीप प्रचलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा की एकता महिला विकास मंच से महिलाएं धीरे-धीरे आत्मनिर्भर हो रहे हैं।विकास मंच से महिलाओं को आर्थिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास हुआ है। आज मानसिक विकास के बाद महिलाएं अपने-अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति गंभीर दिख रही है। आज गांव देहात की महिला भी एकता महिला विकास मंच से जुड़कर अपने स्वरोजगार से जुड़े हुए हैं। महिलाओं को बढ़-चढ़कर एकता महिला विकास मंच में हिस्सा लेने की जरूरत है और महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने की जरूरत है।इसके बाद पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम विभिन्न विभाग का इंस्टॉल लगाकर महिलाओं को एवं लोगों को स्वरोजगार से जुड़ने का काम की जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित विधायक प्रतिनिधि अजय शर्मा, पश्चिमी जिला परिषद सदस्य राघवेंद्र सिंह अध्यक्ष रामदुलारी देवी सचिव किरण देवी कोषाध्यक्ष विनीता मरांडी सहीत एकता महिला विकास मंच की महिलाएं पुरुष मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।