कोनबीर चौक में भाजयुमो ने हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
फोटो 12सीएम हेमंत सोरेन का पुतला जलाते भाजयुमो कार्यकर्ता। फोटो 12सीएम हेमंत सोरेन का पुतला जलाते भाजयुमो कार्यकर्ता।फोटो 12सीएम हेमंत सोरेन का पुतला

बसिया प्रतिनिधि। बसिया प्रखंड के कोनबीर चौक में शुक्रवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा झारखंड सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष संदीप प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की नाकामी के कारण राज्य के युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। पहले जेपीएससी और सीजीएल की परीक्षाएं लीक हुईं, और अब मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र भी लीक हो रहे हैं, जिससे गरीब और मेहनती छात्रों को भारी नुकसान हो रहा है।भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अमन यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर परीक्षा लीक जैसी घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई तो युवा मोर्चा प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष बड़ाईक नवीन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार सिंह जिला मंत्री पिंटू सिंह, विनोद भगत, अमर पांडे, सतनारायण भगत, विकास कुमार सिंह, अंकित मिश्रा, राम पांडे, दुर्गा प्रधान, विनायक गोस्वामी, संदीप साहू, सत्यम सिंह, आनंद कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।