Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsWomen Empowerment Conference in Kamdara A Call to End Drug Abuse and Superstition

नशापान और अंधविश्वास को खत्म करने के लिए नए उलगुलान की जरूरत: किरण

महिला विकास मंडल के वार्षिक महाधिवेशन में सशक्तिकरण पर जोर, तीन हजार परिवार सब्जी खेती से सालाना 2.8 करोड़ रुपये की कर रहे हैं आमदनी।

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSun, 9 March 2025 02:07 AM
share Share
Follow Us on
नशापान और अंधविश्वास को खत्म करने के लिए नए उलगुलान की जरूरत: किरण

कामडारा, प्रतिनिधि। महिला विकास मंडल कामडारा का वार्षिक महाधिवेशन शनिवार को कामडारा स्टेडियम में आयोजित हुई। बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने महिलाओं से नशापान और अंधविश्वास को खत्म करने के लिए नए उलगुलान की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब सशक्त और स्वावलंबी बन रही हैं और समाज में बदलाव की अगुवाई कर रही हैं।इससे पूर्वकार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ जोसेफ कंडुलना और अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। बीडीओ ने महिला विकास मंडल से जुड़ी महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि संगठित होकर कार्य करने से परिवार और समाज दोनों मजबूत होते हैं। कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम,नुक्कड़ नाटक और प्रदर्शनियों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। महिला विकास मंडल ने अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह संगठन 2017 में 3 गांवों और 13 महिला मंडलों से शुरू हुआ था। जो अब 69 गांवों में 635 महिला मंडलों और 7620 सदस्यों तक विस्तारित हो चुका है। संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिलाओं के अधिकारों को लेकर निरंतर कार्य कर रहा है। महिला विकास मंडल से जुड़े तीन हजार परिवार सब्जी खेती से सालाना लगभग 2.8 करोड़ रुपये की आमदनी कर रहे हैं। संगठन मचान खेती और पुनर्जीवित खेती को बढ़ावा दे रहा है।जिससे किसानों की आय बढ़ाने और पोषण स्तर में सुधार लाने में मदद मिल रही है। साथ ही, झारखंड सरकार के सहयोग से नागरिक सहायता केंद्र भी संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनीता तोपनो,अध्यक्ष प्रतिमा देवी, सचिव शोभा बारला, कोषाध्यक्ष सावित्री देवी, प्रदान संस्था से वसीम अख्तर, सत्यम, रमेश, अभिषेक, श्याम रायखेरे, सत्येंद्र साहू समेत बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्य उपस्थित थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें