Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsWife Files Complaint Against Husband and In-Laws for Harassment in Gumla

पति और ससुराल वालों पर मारपीट के खिलाफ मामला दर्ज

गुमला की सुषमा चौबे ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उसने कहा कि शादी के तीन साल बाद से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार समझौता...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSun, 9 March 2025 02:22 AM
share Share
Follow Us on
पति और ससुराल वालों पर मारपीट के खिलाफ मामला दर्ज

गुमला। बैंक कॉलोनी निवासी सुषमा चौबे ने अपने पति आशुतोष चौबे और ससुरालवालों के खिलाफ महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि विवाह के तीन साल बाद से पति और ससुराल पक्ष उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। सुषमा ने बताया कि 2012 में उनकी शादी सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। शुरुआती तीन वर्षों तक सब कुछ ठीक रहा,लेकिन उसके बाद ससुराल वालों द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उन्होंने कई बार समझौता करने की कोशिश की,लेकिन जब हालात नहीं सुधरे तो मजबूर होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें