Sukhdev Bhagat Advocates for National Recognition of Sarhul Festival as a Key Environmental Celebration सांसद सुखदेव ने सरहुल को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग की, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsSukhdev Bhagat Advocates for National Recognition of Sarhul Festival as a Key Environmental Celebration

सांसद सुखदेव ने सरहुल को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग की

गुमला में, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि सरहुल पर्व केवल सूर्य और पृथ्वी की पूजा नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने इस पर्व को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाWed, 2 April 2025 02:28 AM
share Share
Follow Us on
सांसद सुखदेव ने सरहुल को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग की

गुमला। लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि सरहुल पर्व केवल सूर्य और पृथ्वी की पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। वे मंगलवार को दुंदुरिया सरना स्थल में पूजा अर्चना के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कहा कि आदिकाल से ही हमारे पूर्वज और आदिवासी समाज इस पर्व के माध्यम से प्रकृति के महत्व को समझते आए हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दिया कि देश में आदिवासी पर्वों के लिए सरकारी अवकाश नहीं दिया जाता,जो अन्यायपूर्ण है। इसलिए सरहुल को राष्ट्रीय पर्व घोषित कर इसे सार्वजनिक अवकाश के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।