Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsStudents Send New Year Greeting Cards to Indian Army Navy Chief Appreciates Initiative

नौसेना प्रमुख ने की डीएवी गुमला के छात्रों की प्रशंसा की

फोटो 1 नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके त्रिपाठी के पत्र को दिखाते प्रधानाचार्य डॉ.रमाकांत साहू व अन्य। फोटो 1 नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके त्रिपाठी के पत्र को

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSat, 15 Feb 2025 01:15 AM
share Share
Follow Us on
नौसेना प्रमुख ने की डीएवी गुमला के छात्रों की प्रशंसा की

गुमला। स्केचपेंट एक्सप्रेस फॉर इंडिया के तत्वावधान में डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भारतीय सेना को नववर्ष ग्रीटिंग कार्ड भेजे थे। करीब छह सौ ग्रीटिंग कार्ड्स सेना की विभिन्न इकाइयों को भेजे गए थे। इस पहल से प्रभावित होकर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने विद्यालय को सुंदर मोमेंटो भेजकर छात्रों के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया। इसके अलावे नौसेना प्रमुख के स्टाफ ऑफिसर कैप्टन अश्विनी कुमार हंस और आईएनएस वज्रबाहु के कैप्टन विवेक शर्मा ने प्रशंसा पत्र भी भेजे। इस सम्मान से उत्साहित प्रधानाचार्य डॉ.रमाकांत साहू ने शिक्षकों पार्थ प्रतिम मैती,अभिजीत झा, संजुक्ता खटुआ,मिथिलेश कुमार दुबे समेत सभी शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें