डुमरी में आज निकलेगी सरहुल शोभायात्रा, तैयारियां पूरी
डुमरी प्रखंड में 1 अप्रैल को सरहुल पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव में धर्मगुरु बंधन तिग्गा मुख्य अतिथि होंगे। पूजा का आयोजन सुबह 8 से 10 बजे तक होगा, जिसके बाद प्रसाद वितरण होगा। दोपहर...

डुमरी। डुमरी प्रखंड में एक अप्रैल को सरहुल पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरहुल पूजा समिति के अध्यक्ष जून उरांव ने बताया कि महोत्सव में मुख्य अतिथि धर्मगुरु बंधन तिग्गा शामिल होंगे। पूजा का आयोजन मुख्य बैगा बीरबल बैगा की अगुआई में सुबह आठ से दस बजे तक होगा। जिसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। दोपहर एक से दो बजे तक शोभायात्रा निकलेगी। जो डुमरी बस्ती बस स्टैंड, नवाडीह चौक और ब्लॉक रोड होते हुए टंगरडीह स्थित झकरा कुंबा तक जाएगी। शाम पांच बजे नृत्य मंडलियों को झंडा और पारितोषिक वितरित किए जाएंगे। शोभायात्रा के समापन पर परंपरागत नृत्य और संगीत का आयोजन होगा। जिसमें मुख्य अतिथि सरहुल पर्व के महत्व पर प्रकाश डालेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।