डुमरी में बजरंगबली की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा दो को
डुमरी दुर्गा मंदिर में बजरंगबली की नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन दिनी धार्मिक अनुष्ठान 2 अप्रैल से शुरू होगा। कलश यात्रा के साथ शुरुआत होगी। बुधवार को गौरी-गणेश पूजन, कलश यात्रा और महाआरती...

डुमरी। डुमरी दुर्गा मंदिर में बजरंगबली की नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन दिनी धार्मिक अनुष्ठान दो अप्रैल से प्रारंभ होगा। इसकी शुरुआत कलश यात्रा से की जाएगी। डुमरी हिंदू समाज के अध्यक्ष अनिल ताम्रकर ने बताया कि मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ बजरंगबली की पुरानी प्रतिमा को हटाकर नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बुधवार सुबह छह बजे गौरी-गणेश पूजन और गौदान, आठ बजे कलश यात्रा, नौ बजे पूजन, 11 बजे मंडल प्रवेश अनुष्ठान होगी। वहीं संध्या 6.30 बजे महाआरती की जायेगी। गुरुवार व शुक्रवार धार्मिक अनुष्ठान जारी रहेंगे। शुक्रवार अपराह्न चार बजे भंडारे का आयोजन होगा। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।