गोवंशीय पशु हत्या मामले में पूर्व नक्सली बहुरा मुंडा गिरफ्तार
चैनपुर प्रखंड के कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशु हत्या के मामले में बहुरा मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह पहले नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है और हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ...

चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड के कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशु हत्या के मामले में बहुरा मुंडा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह कुटवा गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक बहुरा मुंडा पहले नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है और इस मामले में जेल भी जा चुका है। हाल ही में वह न्यायालय से जमानत पर रिहा हुआ था,लेकिन अब गोवंशीय पशु हत्या के नए मामले में गिरफ्तार किया गया है। कुरूमगढ़ थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि बहुरा मुंडा की गिरफ्तारी से गोवंशीय पशु हत्या के मामलों में कमी आएगी और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।