रामनवमी पर पालकोट भगवामय, दिखा उत्साह-उमंग
पालकोट में रामनवमी पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा गया। जुलूस राजा मैदान से शुरू होकर रात 10 बजे समाप्त हुआ। विभिन्न प्रकार के करतब, नृत्य और झांकियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। सुरक्षा...

पालकोट, प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व को लेकर पूरा पालकोट प्रखंड मुख्यालय भगवा रंग में रंगा दिखा। पुरुषों की तुलना में महिलाओ में रामनवमी पर्व को लेकर गजब का उत्साह रहा। केंद्रीय महावीर मंडल के अलावे सुभाष नगर महावीर युवा शक्ति संघ कंसारी मुहल्ला पूजा समिति हरिजन पूजा समिति व राम सेना सहित सभी अखाड़ो में महिला शक्ति के नेतृत्व का दम दिखा। अपराह्न 2 बजे स्थानीय राजा मैदान से निकला जुलूस रात 10 बजे अपने अपने अखाड़ो में पहुँच कर समाप्त हुआ।इस दौरान पारंपरिक खेल करतबों के अलावा महावीर युवा शक्ति संघ के द्वारा मंगाए गए छव नृत्य व सुभाष नगर द्वारा आयोजित बिभिन्न तरह की झांकी व आठ फिट ऊंचा हनुमान लोगो के बीच प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा।रामनवमी के लिए दूसरे राज्य से आये कलाकारो ने सभी अखाड़ो में करतब दिखाने के साथ ही राजा मैदान स्थित मुख्य आखाड़े में झांकी का सजीव चित्रण कर घंटो लोगो को बाँधे रखा। इधर किसी भी तरह के अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।बसिया एसडीपीओ नजीर अख्तर बीडीओ बिजय उरांव थाना प्रभारी राहुल दसौंधी पूरे दिन सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना करते दिखाएं साथ ही केंद्रीय महावीर मंडल समेत सभी अखाड़ो के स्वयंसेवकों ने पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में महती भूमिका निभाया। रामनवमी पर के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर केंद्रीय महावीर मंडल के अध्यक्ष मुकेश केसरी तथा महासचिव बसंत गुप्ता ने सभी अखाड़ों व प्रशासन का आभार प्रकट किया है
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।