Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsNational Lok Adalat Held in Gumla 28 031 Cases Resolved and 12 42 Crores Revenue Collected

गुमला सिविल कोर्ट में 28 हजार वादों का निपटारा और 12.42 करोड़ राजस्व संग्रहित

गुमला में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने इसका ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस लोक अदालत में 28,031 वादों का निपटारा किया गया और 12.42...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSun, 9 March 2025 02:14 AM
share Share
Follow Us on
गुमला सिविल कोर्ट में 28 हजार वादों का निपटारा और 12.42 करोड़ राजस्व संग्रहित

गुमला, संवाददाता। गुमला सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित हुई। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह कार्यकारी अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद ने लोक अदालत का ऑनलाइन उदघाटन किया। मौके पर उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को विधिक जागरूकता का संदेश देते हुए सशक्त रहने की प्रेरणा दी। वहीं लोक अदालत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चंद्र मिश्र के मार्गदर्शन में में आयोजित की गई। 10 विशेष बेंचों के माध्यम से कुल 28,031 वादों का निपटारा किया गया। साथ ही 12.42 करोड़ का राजस्व संग्रहित किया गया। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत विवाद निपटाने का सबसे त्वरित और किफायती माध्यम है। जहां दोनों पक्षों की सहमति से विवाद समाप्त होते हैं और इनके निर्णय के खिलाफ अपील नहीं की जा सकती। कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश ओमप्रकाश ने बताया कि वर्ष में चार बार लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। जिससे लोग अधिक से अधिक लाभ उठाएं। एडीजे प्रथम प्रेम शंकर,अवर न्यायाधीश सह प्राधिकार के सचिव,राम कुमार लाल गुप्ता ने भी अपने- अपने विचारों को रखा। मौके प्रेम शंकर, संजीव कुमार भाटिया, मनोरंजन कुमार, पार्थ सारथी घोष, निर्मला बरला, पूनम कुमारी, रीमा कुमारी, श्वेता सोनी, प्रतिक राज, श्रद्धा भूषण, शंभू सिंह सहित विभिन्न न्यायिक पदाधिकारी, बैंक अधिकारी, सरकारी विभागों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें