अब गुमला विधायक करने लगे हैं अनुशंसा कि किस कर्मचारी का कहां करना है ट्रांसफर
गुमला प्रतिनिधि अब गुमला विधायक करने लगे हैं अनुशंसा कि किस कर्मचारी का कहां करना है ट्रांसफरअब गुमला विधायक करने लगे हैं अनुशंसा कि किस कर्मचारी का क

गुमला प्रतिनिधि झारखंड में सत्ता पर काबिज झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के महागठबंधन की हेमंत सरकार में प्रशासन पर विधायकों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। अब विधायक खुद अधिकारियों को अनुशंसा करने लगे हैं कि किस कर्मचारी का कहां ट्रांसफर करना है। ऐसा ही एक मामला गुमला में सामने आया है। स्थानीय के विधायक भूषण तिर्की ने अपने लेटर हेड पर बाकायदा कॉलम बना कर जिले के कई मनरेगा कर्मियों के नाम दर्शाते हुए डीडीसी दिलेश्वर महतो को पत्र लिखा है। जिसमें विधायक ने बीपीओ,एई, जेई और कंप्यूटर ऑपरेटरों के ट्रांसफर की सिफारिश की है। हालांकि,पत्र में ट्रांसफर की कोई ठोस वजह नहीं बताई गई है, न ही संबंधित कर्मियों पर किसी तरह की गड़बड़ी या जनशिकायत का उल्लेख किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।