श्री जगन्नाथ महिला समिति ने मनाया उड़िया नव वर्ष
श्री गणेश मंदिर मुसाबनी नंबर 2 में उड़िया नव वर्ष को परंपरागत और वैदिक रीति-रिवाज से मनाया गया। महाप्रभु को भोग अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं के बीच भोग और शरबत का वितरण किया गया। महिला समिति की...

मुसाबनी, संवाददाता। श्री गणेश मंदिर मुसाबनी नंबर 2 में सोमवार की देर शाम उड़िया नव वर्ष परंपरागत व वैदिक रीति रिवाज के अनुसार हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। इसमें महाप्रभु को भोग लगाया गया। तत्पश्चात भोग तथा शरबत श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। महिला समिति की अध्यक्ष प्रतिभा साव एवं श्री श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर जीसी सतपति ने सभी को उड़िया नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रभु जगन्नाथ से क्षेत्र की सुख, समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में शंभू नाथ सतपति, अक्षय ब्रह्मा, बन बिहारी पटनायक, निरंजन महापात्र, सुशांत मन्ना,हिमांशु मिश्रा, परिमल दास, आरती दास, ममता पटनायक आदि उपस्थित थे ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।