Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsReview Meeting on PDS Distribution in Musabani Officials Emphasize E-KYC and Performance Improvement

कार्डधारकों का ई-केवाईसी जल्द पूरा कराने का निर्देश

मुसाबनी में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी पीडीएस दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक की। जनवरी और फरवरी के खाद्यान्न वितरण की जानकारी ली गई। कम वितरण प्रतिशत वाले डीलरों को सुधारने का निर्देश दिया गया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाFri, 7 March 2025 05:44 AM
share Share
Follow Us on
कार्डधारकों का ई-केवाईसी जल्द पूरा कराने का निर्देश

मुसाबनी, संवाददाता। प्रखंड सभागार में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने अदिति गुप्ता ने प्रखंड के सभी पीडीएस दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बैठक में जनवरी व फरवरी माह का एनएफएस वितरण की जानकारी सभी डीलरों से प्राप्त किया। वैसे डीलर जिनके दुकान में खाद्यान्न वितरण का प्रतिशत कम पाया गया, उन्हें वितरण प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया गया। वितरण प्रतिशत पूरा नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी। सभी डीलरों से ई-केवाईसी की भी उन्होंने समीक्षा की। जिसका अभी तक ई केवाईसी पूरा नहीं हुआ है,उसकी सूची बनाकर जल्द ई-केवाईसी करने का निर्देश दिया। इसके अलावा चावल दिवस के तहत प्रत्येक महीना के 15, 16 एवं 25 और 26 तारीख को राशन वितरण निगरानी समिति के किसी एक सदस्य की उपस्थिति में करने का निर्देश दिया गया। वैसे कार्डधरी जो राशन कार्ड से 6 महीना से अधिक समय से राशन उठाव नहीं कर रहे हैं उसका कार्ड रद्द करने हेतु प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में सूची जमा करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे वैसे डीलर जिनका वितरण 95 फीसदी से 100 फीसदी तक है। प्रखंड प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बैठक में वैसे डीलरों का ताली बजाकर हौसला बढ़ाया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक के अलावे प्रखंड के सभी डीलर उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें