पारंपरिक स्वशासन ग्राम प्रधान समिति की बैठक में कई निर्णय पारित
पोटका ग्राम प्रधान समिति की बैठक शनिवार को फुटबॉल मैदान में हुई। बैठक में 28 फरवरी को रंकिणी मंदिर में वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 16 विवादित ग्राम प्रधानों की सूची...

पोटका। पारंपरिक स्वशासन ग्राम प्रधान समिति पोटका की बैठक शनिवार को प्रखंड स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष उतम सिंह ने किया। बैठक में कई बिंदुओं पर निर्णय लिए गए। बैठक में अध्यक्ष उत्तम सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति का वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह 28 फरवरी को रंकिणी मंदिर जादूगोड़ा में आयोजित करेंगे। बैठक सर्वसम्मति से विभिन्न गांव के कुल 16 ग्राम प्रधान को विवादित मानते हुए अंचलाधिकारी को सूची सौंपा एवं जांच कर कार्रवाई करने की मांग रखा। उन्होंने कहा कि वैसे ग्राम प्रधान जिनकी मृत्यु हो गई है, उनके परिवार से अनुकंपा के आधार पर वंशज के बड़े बेटे को ग्राम प्रधान बनाने की मांग रखा गया। बैठक में प्रत्येक राजस्व ग्राम में 15-15 युवाओं का एक टीम तैयार किया जाएगा जो पुलिस एवं प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करेंगे। बैठक में ग्राम प्रधान बनमाली महतो, आशीष मंडल, दुर्गा पद धीर, हेमंत भकत, कौशिक गोप, मनोरंजन सिंह, सुबल चंद्र भकत,सिमंत हांसदा, सुब्रत पुरान, जगदीश सिंह मायदास मुर्मू सहित 60 से अधिक ग्राम प्रधान उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।