होली के लिए बहरागोड़ा के विभिन्न चौक चौराह पर पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
बहरागोड़ा में होली से पहले सोमवार को पुलिस ने विभिन्न चौक चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर नाराजगी जताई। वाहन...
बहरागोड़ा।होली के पूर्व बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को विभिन्न चौक चौराह पर पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया। मिली जानकारी के अनुसार उच्च अधिकारी के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर नाराजगी जताते हुए वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना सभी के लिए आवश्यक है। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं इसके साथ-साथ थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा के नेतृत्व में क्षेत्र लोगों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न माध्यमों से निरंतर जागरूक भी किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।