Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsPeace Committee Meeting for Holi and Eid Celebrations in Baharagora

बहरागोड़ा थाना में होली व ईद को ले आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

बहरागोड़ा थाना परिसर में होली और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती ने सभी से मिलजुलकर पर्व मनाने और नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने प्रशासन के सहयोग से...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाSat, 8 March 2025 02:18 PM
share Share
Follow Us on
बहरागोड़ा थाना में होली व ईद को ले आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

बहरागोड़ा।बाहरागोड़ा थाना परिसर में शनिवार को होली व ईद को लेकर शांति समिति का एक बैठक आयोजित हुई। जबकी बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती के अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा होली के इस पर्व को खुशियों के साथ और एक दूसरे को गले लगाकर मनायें एवं नशे से दूर रहें। साथ ही उन्होंने लोगों से प्रशासन के साथ सहयोग की अपील की ताकि होली एक सुखद और शांतिपूर्ण माहौल में मनाई जा सके। वहीं बैठक में अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा ने होली को आपसी भाईचारे और रंगों का त्यौहार बताते हुए कहा कि इसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार भी होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाई जाएगी, जैसा कि पिछले वर्ष मनाया गया था। वहीं थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने कहा कि तेज बाइक राइडिंग करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। साथ ही,उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इस पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना है। हुड़दंगियों व अशांति फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की खास नजर हुड़दंगियों पर रहेगी। इस मौके पर स्वपन कुमार महतो,असित मिश्रा,आदित्य प्रधान,शंकर हालदार,चंडी चरण साहू, बापतु साव,तापस महापात्र,बिजली आलम,परवेज आलम,राजकुमार कर,मिंटू पाल,खितिस मुंडा,राजीव लेंका,पिकलु घोष,नानी गोपाल घोष, एमू बुइयां समेत बहरागोड़ा थाना के सभी जवान उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें