Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsNew Village Head Elected in Khejuriya Chakulia Nawa Kumar Digaar Takes Charge

चाकुलिया: सर्वसम्मति से खेजुरिया के ग्राम प्रधान चुने गए नव कुमार दिगार

चाकुलिया के जामुआ पंचायत के खेजुरिया में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से नव कुमार दिगार को नया ग्राम प्रधान चुना। पूर्व ग्राम प्रधान निखिल दिगार के निधन के बाद उनकी जगह लेने के लिए यह चयन किया गया। नव...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाMon, 10 March 2025 01:51 PM
share Share
Follow Us on
चाकुलिया: सर्वसम्मति से खेजुरिया के ग्राम प्रधान चुने गए नव कुमार दिगार

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत जामुआ पंचायत के खेजुरिया के ग्रामीणों द्वारा ग्राम सभा के माध्यम से नव कुमार दिगार को सर्वसम्मति से नया ग्राम प्रधान चयन किया गया। सोमवार को खेजुरिया हरि मंदिर के पास चौपाल में रंजीत नायक की अध्यक्षता ग्राम सभा आयोजित हुई। यहां के ग्राम प्रधान निखिल दिगार का विगत दिनों निधन हो गया गया था। उनके निधन के बाद रिक्त ग्राम प्रधान पद पर नया ग्राम प्रधान चयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। तत्पश्चात ग्रामीणों ने अपनी परम्परा से प्रचलित रीति रिवाज के अनुसार दिवंगत ग्राम प्रधान निखिल दिगार के एक मात्र उत्तराधिकारी पुत्र नव कुमार दिगार को सर्वसम्मति से नया ग्राम प्रधान चुन लिया। चयन के बाद उपस्थित ग्रामीणों के साथ नव चयनित ग्राम प्रधान ने हमारी परंपरा - हमारी विरासत के तहत शपथ ग्रहण किया। ग्रामीणों ने चयनित ग्राम प्रधान को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मौके पर पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष अरुण बारिक, पूर्वी सिंहभूम मांझी परगना के अध्यक्ष फागुन नाथ हांसदा समेत अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।