Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsMeeting Held by MLA Sameer Kumar Mohanty to Boost JMM Membership Campaign

चाकुलिया: झामुमो की बैठक में विधायक ने दिया सदस्यता अभियान में तेजी लाने का निर्देश

चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में विधायक समीर कुमार मोहंती ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। विधायक ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रयासों को मजबूत करने का निर्देश दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाSun, 23 Feb 2025 04:14 PM
share Share
Follow Us on
चाकुलिया: झामुमो की बैठक में विधायक ने दिया सदस्यता अभियान में तेजी लाने का निर्देश

चाकुलिया: चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में विधायक समीर कुमार मोहंती ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में विधायक ने सदस्यता अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए हमें अपने प्रयासों को और मजबूत करना होगा। पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक पार्टी की आवाज को पहुंचाना बेहद ज़रूरी है। ताकि राज्य के हर वर्ग तक हमारे सिद्धांत और विकास की योजनाएं पहुंच सके। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और पार्टी की ताकत को और बढ़ाएं। मौके पर झामुमो नेता घनश्याम महतो, प्रमुख धनंजय करुणामय, साहेब राम मांडी,बलराम महतो,शिव चरण हांसदा, मो गुलाब, बाबूलाल मांडी, डोमन माझी,विजय गोस्वामी, भृति सुंदर महतो,शिवानंद नायक,मुखिया फुलमनी मुर्मू,मुखिया जादू हेंब्रम,उप मुखिया सरस्वती मुर्मू,तरुण महतो,लालू हांसदा,अमर हांसदा,कमल बारीक,पिंटू महतो समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें