Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsInternational Women s Day Celebration in Potka with Empowerment Focus

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विधायक कल्पना सोरेन से सीख लेते हुए आगे बढ़े महिलाएं 

पोटका के पलासबनी गांव में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। विधायक संजीव सरदार ने महिलाओं को उनकी प्रतिभा को पहचानने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर राज्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाSat, 8 March 2025 05:07 PM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विधायक कल्पना सोरेन से सीख लेते हुए आगे बढ़े महिलाएं 

पोटका। प्रखंड के ग्वालकाटा पंचायत के पलासबनी गांव में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन मार्शल आजीविका महिला सखी मंडल एव ग्रोथ संस्था द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक  संजीव सरदार  उपस्थित थे। मौके पर विधायक ने सभी महिलाओं से उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए आगे बढ़ने को प्रेरित किया। उन्होंने राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू, विधायक कल्पना सोरेन जैस महिलाओं का उदाहरण देते हुए कहा की राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर ग्रोथ संस्था के सचिव ने कहा कि जब भी महिलाओं को मौका मिला है, महिलाएं हमेशा ही सामाजिक कार्य के लिए आगे आयी है। अब हम अपने गाँव के विकास के लिए भी बढ़ रही है। कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद हीरामणि मुर्मू, पिनाकी नायक, पुतुल सोरेन, लक्ष्मी बास्के, अनीता सरदार, सलमा माझी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिला फुटबाल मैच रहा। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें