Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsHarinaam Sankirtan Celebration in Eitamunda Village of Baharagora

ईटामुंड़ा गांव में आयोजित हुई चौबीस प्रहर हरिनाम संकीर्तन

बहरागोड़ा प्रखंड के डोमजुड़ी पंचायत के ईटामुंडा गांव में चौबीस प्रहर हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। यह आयोजन कई वर्षों से हो रहा है, जिसमें ग्रामीण भक्त जुटते हैं। इस बार कीर्तन मंडली ने भक्तों...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाTue, 18 Feb 2025 04:19 PM
share Share
Follow Us on
ईटामुंड़ा गांव में आयोजित हुई चौबीस प्रहर हरिनाम संकीर्तन

बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत ईटामुंड़ा गांव में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति द्वारा चौबीस प्रहर व्यापी हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। यह हरि नाम संकीर्तन गांव में कई वर्षों से लगातार आयोजन की जा रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में आस्था,भक्ति भाव परंपरा सभ्यता संस्कृति की झलक मिलती है। वहीं इस हरि नाम संकीर्तन को सुनने के लिए आसपास कई गांव के ग्रामीण भक्त जुटे हुए हैं। हरि नाम संकीर्तन में पश्चिम बंगाल तथा उड़ीसा से आए हुए कीर्तन मंडली ने भक्तों का मन मोह लिया। इस मौके पर ग्रामीणों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। कोमेटी के सदस्यों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से गांव में हरि नाम संकीर्तन आयोजन होती जा रहा है। बुधवार को दधि महोत्सव के साथ 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन समापन होगा। इस सकीर्तन को सफल बनाने के लिए अर्धेंदु प्रधान,सुधीर पात्र, भूतनाथ पात्र,भवानी नायक, अजित प्रधान , शक्तिपद पात्र , देवी नायेक , आनंद मिश्रा, अवनी नायेक ,त्रिभंग नायेक ,सत्यवान नायेक , राखाल पात्र , संजीव रथ , मोनोहोर पात्र,बिजय मुंडा, सत्यवान मुंडा समेत पूरे ग्रामवासी जुटे हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें