Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsHari Naam Sankirtan Festival Begins in Baharagora with Devotees from Odisha and West Bengal

हरिनाम संकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु

बहरागोड़ा के छोटा पारुलिया गांव में शुक्रवार से रविवार तक सोलह प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। पुजारी ने बारिश में राधा कृष्ण की मूर्ति को गांव की परिक्रमा कराकर हरि मंडप में स्थापित किया। सैकड़ों...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाSat, 12 April 2025 04:31 AM
share Share
Follow Us on
हरिनाम संकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु

बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के छोटा पारुलिया गांव के सर्वजनिन हरिनाम संकीर्तन में शुक्रवार से रविवार तक सोलह प्रहर हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। जबकि गुरुवार की शाम रिमझिम बारिश के बीच शंख घंटा के साथ पुजारी ने राधा कृष्ण की मूर्ति शाम मंदिर से पूरे गांव का परिक्रमा करते हुए लाकर हरि मंडप में स्थापित की। इसके पूजा-अर्चना कर हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ। यहां पूजा के लिए सैकड़ों भक्त जुटे थे। कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा और पश्चिम बंगाल से आये हुए संकीर्तन मंडली द्वारा कीर्तन किया जाएगा। हर दिन 5 बजे से लेकर 10 बजे तक महिला संकीर्तन मंडली द्वारा संकीर्तन किया जाएगा। हरिनाम संकीर्तन का दधि महोत्सव रविवार को होगा। इस मौके पर कमेटी के सारे सदस्य उपस्थित होकर अनुष्ठान को सफल बनाने में जुड़े हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें