Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाForest Conservation Event to Celebrate Raksha Bandhan in Chakulia Led by Padma Shri Jamuna Tudu

सुनसनिया जंगल में रक्षाबंधन उत्सव आज

चाकुलिया के सुनसुनिया जंगल में 29 अगस्त को वन प्रबंधन एवं संरक्षण महासमिति और जोहर भारत फाऊंडेशन के तत्वाधान में रक्षाबंधन उत्सव मनाया जाएगा। पद्मश्री जमुना टुडू के नेतृत्व में पेड़ों पर रक्षा सूत्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाWed, 28 Aug 2024 12:22 PM
share Share

चाकुलिया प्रखंड के भालुबिंदा सटे सुनसुनिया जंगल में आगामी 29 अगस्त को वन प्रबंधन एवं संरक्षण महासमिति और जोहर भारत फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में महासमिति की संयोजक पद्मश्री जमुना टुडू के नेतृत्व में रक्षाबंधन उत्सव मनाया जाएगा। पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा करने का संकल्प लिया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल, विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर, वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश रजक और टीआरएफ, जमशेदपुर के हेड कौशिक दत्त उपस्थित होंगे। पद्मश्री जमुना टूटू ने बताया कि रक्षाबंधन उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। वन सुरक्षा समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। इस कार्यक्रम में पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ों की रक्षा करने का संकल्प लिया जाएगा और पौधा रोपण भी किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें