Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsFire Destroys Farmer s Haystack in Jharkhand Causes Rs 30 000 Loss

पुआल की ढ़ेर में लगी आग, 30 हजार का नुकसान

धालभूमगढ़ के जुगीशोल गांव में रति मुंडा के खलिहान में पुआल की ढेर में आग लग गई। किसान ने कर्ज लेकर खेती की थी और पुआल को ऊंचे दाम पर बेचने के लिए रखा था। आग की जानकारी पुलिस को दी गई और जवानों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाMon, 17 March 2025 03:49 AM
share Share
Follow Us on
पुआल की ढ़ेर में लगी आग, 30 हजार का नुकसान

धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत जुगीशोल गांव के चुड़कीकोचा टोला में रति मुंडा के खलिहान में पुआल की ढ़ेर (पोलोई) में आग लग गई। किसान रति मुंडा कर्ज लेकर अपनी तथा लोगों की जमीन भाग लेकर खेती करते हैं। ऋण चुकाने के लिए, धान झाड़ने के बाद पुआल को ऊंचे दाम में बेचने के लिए उसका ढेर बनाकर रखे थे। मगर आग कैसे लग गई इसकी जानकारी उन्हें नहीं हुई। आग की जानकारी धालभूमगढ़ थाने को दी गई। धालभूमगढ़ थाना के जवानों ने जाकर कुआं से पानी निकाल कर कड़ी मेहनत के बाद आग को बुझाया और आग पर काबू पाया। धालभूमगढ़ थाने के जवानों की मेहनत एक मिसाल बनी। किसान के मुताबिक लगभग 30 हजार रुपये की क्षति हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।