धालभूमगढ़ : बाइक डिवाइडर से टकराई, मां की मौत, बेटा गंभीर
धालभूमगढ़ में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार रात को राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर हुई जब उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। मृतक महिला की पहचान...

जिले के धालभूमगढ़ में सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गयी, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रविवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर मानिकाबेड़ा आमदा मोड़ के पास हुआ। दोनों टाटा से लौट रहे थे, तभी बाइक डिवाइडर से टकरा गयी। मृतक बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के खंडामौदा का रहनेवाला था। बताया जाता है कि बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा गांव का बृहस्पति बेरा अपनी मां (57 वर्ष) अमरावती बेरा के साथ मोटरसाइकिल से (जेएच 05 बीजे 5399) टाटा से बहरागोड़ा जा रहा था। मानिकाबेड़ा के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गयी। इस घटना में दोनों मां-बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गये। सूचना पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग ने 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र में जांच के बाद डॉ. ओपी चौधरी ने अमरावती बेरा को मृत घोषित कर दिया, जबकि बृहस्पति बेरा का इलाज घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।