Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsFarmers in Chakulia Face Threat from Wild Elephants Destroying Rice Crops

चाकुलिया: हाथियों के उपद्रव से गरमा धान की खेती करने वाले किसान चिंतित

चाकुलिया के किसान बड़े पैमाने पर गरमा धान की खेती कर रहे हैं, लेकिन जंगली हाथियों के हमले से फसल बर्बाद हो रही है। किसान हाथियों से अपनी फसल को बचाने के उपायों के लिए चिंतित हैं। हाथियों की उपस्थिति...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाTue, 18 Feb 2025 05:50 PM
share Share
Follow Us on
चाकुलिया: हाथियों के उपद्रव से गरमा धान की खेती करने वाले किसान चिंतित

चाकुलिया: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के बहरागोड़ा और चाकुलिया प्रखंड के किसान बड़े पैमाने पर गरमा धान की खेती करते हैं। इस वर्ष भी किसानों ने बड़े पैमाने पर गरमा धान की खेती की है। खेतों में धान के पौधों की रोपनी हो चुकी है। धान के पौधे लहलहाने लगे हैं। इसके साथ ही धान के पौधे रोपित खेतों को जंगली हाथी रौंदने लगे हैं। हाथियों से धान की फसल को कैसे बचाएं, इसको क्षेत्र के किसान काफी चिंतित हो गये हैं।विदित हो कि इन दिनों इस विधानसभा क्षेत्र में कई जंगली हाथी घूम रहे हैं और तोड़फोड़ कर रहे हैं। सर्वाधिक हाथी प्रभावित कई पंचायत हैं, जिनमें किसानों ने बड़े पैमाने पर गरमा धान की खेती की है। शाम होते ही हाथी जंगलों से निकलकर क्षेत्र में उपद्रव मचाने लगते हैं। खेतों में गरमा धान के पौधों को रौंद कर बर्बाद करते हैं। जंगली हाथी क्षेत्र के किसानों और कृषि के लिए एक गंभीर समस्या बन गए हैं। इसके कारण किसान धीरे-धीरे कृषि कार्यों से विमुख होने लगे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें