पर्यावरण मित्र ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ की अभियान की शुरुआत
घाटशिला महाविद्यालय और पर्यावरण मित्रों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए 'लेस प्लास्टिक मोर लाइफ' अभियान की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक, विशेषकर पेन के नुकसान के बारे...
घाटशिला। पर्यावरण मित्र और घाटशिला महाविद्यालय ने संयुक्त रूप से पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अभियान की शुरुआत मंगलवार से की गई है। जिसका नाम दिया गया लेस प्लास्टिक मोर लाइफ। मंगलवार को पर्यावरण मित्रों ने घाटशिला महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के बीच प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में चर्चा किया, विशेष रूप से सिंगल यूज पेन का कम से कम उपयोग हो इसके लिए प्रोफेसर इंदल पासवान ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया और अपील किया कि हम सभी शिक्षक और विद्यार्थी अब से कोशिश करेंगे कि सिंगल यूज प्लास्टिक, खासकर पेन कम से कम इस्तेमाल करें और ज्यादा से ज्यादा रिफिल पेन का इस्तेमाल किया जाए।
सिंगल यूज पेन में 7 से 8 गुना ज्यादा प्लास्टिक का इस्तेमाल होता है, अतः यह हमारे पर्यावरण के लिए ज्यादा नुकसानदेह है। ऐसे प्लास्टिक को डिस्पोज होने में सैकड़ो वर्ष लगते हैं। इस तरह के प्लास्टिक के कारण मिट्टी, हवा, पानी में बहुत सारे हानिकारक रसायन घुल जाते हैं, जो अंततः हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। हम सभी मिलकर यदि सिंगल यूज प्लास्टिक (पेन सहित) का जितना कम इस्तेमाल करेंगे उतना ही ज्यादा हमारा जीवन बेहतर होगा। पर्यावरण मित्र और घाटशिला महाविद्यालय इस अभियान के तहत आसपास के स्कूल और कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया है और विद्यार्थियों सहित सभी नागरिकों से अपील करता है कि एक स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम से कम किया जाए और पर्यावरण संरक्षण का अपने दायित्व का निर्वहन किया जाए। इस अभियान में प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर पी के गुप्ता, डॉक्टर संदीप चंद्र, डॉक्टर डीसी राम, डॉक्टर एसपी सिंह, प्रो0 एम प्रमाणिक, डॉक्टर चिरंतन महतो, प्रबल मंजरी पात्रा,बसंती मार्दी,प्रसनजीत मंडल सहित सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।