हरिणा : बैठक में महिला सशक्तीकरण पर जोर
हरिणा में भुइंया समाज की बैठक हुई, जिसमें महिला सशक्तीकरण पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता दुर्गावती नायक और पूर्णचंद्र नायक ने की। नारी शिक्षा और उत्थान के लिए एक महिला समिति का गठन किया गया, जिससे...

पोटका। प्रखंड के हरिणा में रविवार को भुइंया समाज की एक सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता दुर्गावती नायक एवं पूर्णचंद्र नायक के द्वारा की गई। बैठक में समाज में महिला सशक्तीकरण पर विशेष जोर देने पर चर्चा की गई। साथ ही नारी शिक्षा और उसके उत्थान हेतु कार्य करने के उद्देश्य से एक महिला समिति का गठन किया गया। समाज में अपनी आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक विकास के लिए महिला को शिक्षित होना क्यों आवश्यक है, इस विषय पर चर्चा भी की गई। बैठक को सफल बनाने में शिवानी नायक, नमिता नायक, प्रियंका नायक जगदीश नायक, सहदेव नायक, राजेश कुमार नायक, रजनी नायक, गणेश नायक उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।