Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsDivine Love and Krishna s Leelas Celebrated at Bhagwat Katha in Mahuldih

दिव्या प्रेम की याद दिलाती है कथा : महाराज श्याम सुंदर चक्रवर्ती

महुलडीहा गांव में राधा गोविंद भागवत सेवा संघ द्वारा सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का पांचवां दिन मनाया गया। महाराजा श्याम सुंदर चक्रवर्ती ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला और अन्य कथाएं सुनाकर भक्तों...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाTue, 18 Feb 2025 04:29 PM
share Share
Follow Us on
दिव्या प्रेम की याद दिलाती है कथा : महाराज श्याम सुंदर चक्रवर्ती

पोटका। प्रखंड के कोवाली थाना अंतर्गत महुलडीहा गांव में राधा गोविंद भागवत सेवा संघ दक्षिण पोटका द्वारा आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन सोमवार को महाराजा श्याम सुंदर चक्रवर्ती ने दिव्य प्रेम और कृपा की याद दिलाते हुए भगवान श्री कृष्ण की मधुर बाल लीला, पुतना बोध की कहानी, दामोदर लीला, वृंदावन लीला, कालिया दमन, गिरि गोवर्धन पूजा सहित अन्य कथा सुनाते हुए भक्त मंडली को भाव-विभोर कर दिया। मौके पर कालिया दमन एवं गोवर्धन पूजा की आकर्षक झांकी निकाली गई। झांकी प्रस्तुत कर रहे कलाकारों का भक्तों ने सराहना की।कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा संघ के संरक्षक आशुतोष मंडल, असित कुमार मंडल, अध्यक्ष रामेश्वर पात्र, सचिव महानंद रजक, कोषाध्यक्ष हरे मोहन मंडल, उपाध्यक्ष मोहन लाल सरदार, लक्ष्मी नाथ महाकुड़, उत्तम कुमार मंडल, पिंटू गुप्ता, प्रणय मंडल, भीमसेन खंडवाल, रंजीत प्रधान आदि के अलावे गांव के युवक-युवतियों की भूमिका रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें