Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsCommunity Protest Against University Site Selection in Dangatad India

पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजाति विश्वविद्यालय के विरोध में ग्रामीणों ने की बैठक

गालूडीह में हेंदलजुली पंचायत के डांगाटाड़ में प्रधान राम हांसदा और सोबेन मांझी के नेतृत्व में बैठक हुई। ग्रामीणों ने पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजाति विश्वविद्यालय के चयन स्थल का विरोध किया। महिलाओं ने कागज...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाSun, 11 May 2025 04:26 PM
share Share
Follow Us on
पंडित रघुनाथ मुर्मू  जनजाति विश्वविद्यालय के विरोध में ग्रामीणों ने की बैठक

गालूडीह। हेंदलजुली पंचायत के डांगाटाड़ में हेंदलजुडी और डुंगरीडीह के टोला प्रधान राम हांसदा और सोबेन मांझी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें दोनों टोला के महिला पुरुष परम्पारिक हथियार के साथ बैठक में शामिल हुए।इस बैठक में पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजाति विश्वविद्यालय का चयन स्थल का संयुक्त रूप से विरोध किया और उसके बाद जुलुस निकाल कर अपने धर्मस्थल में जाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।सभी महिलाएं हाथ में कागज की तख्तियां रखी थी जिसमें लिखा था जाहेरगाड में अतिक्रमण करना बंद करो,हमारी आस्था पर ठेस पहुंचाना बंद करो, हेंदलजुडी ग्राम सभा जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे।

ग्रामीणों ने कहा कि यह हम दो टोला का धार्मिक।स्थल है यहां गोट पुजा,माघ पुजा, सरहुल पुजा ,काली पुजा सहित गोचर स्थल है।हम यह जगह पर विश्वविद्यालय नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय बने कहीं और बने हम लोग ना विश्वविद्यालय का विरोधी हैं ना पढ़ाई का पर अपना धार्मिक स्थल नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि डांगा टांड़ के जमीन का नेतृत्व बाहर का आदमी कर रहा है गांव के टोला प्रधानों को इसकी जानकारी भी नहीं है और ना कोई बैठक की जानकारी है और ना कोई ग्राम सभा ही किया गया है। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे सूरज माडी,भीम माडी, आनन्द मुर्मू, तहसीलदार माडी,कारो हांसदा, बबलू माडी, अशोक टुडू,करम मुर्मू,सागेन टुडू,शाम मुर्मू,लेदा हांसदा, लखविंदर मूर्मू, दुर्योधन मांझी,लखन मांझी,मीरू टुडू,जसमी माडी, मंइया हांसदा,हीरा टुडू,सोमबारी मुर्मू, सुनीता टुडू,नागी हांसदा,भारती हांसदा,सीता हांसदा,पानमनी माड़ी,सुमी हांसदा,सुमित्रा मुर्मू आदि।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें