चाकुलिया: दो बाइक की टक्कर में तीन घायल, एक रेफर
चाकुलिया में रेंगरपहाड़ी सड़क पर मंगलवार को दो बाइकों के बीच टक्कर हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एक घायल को बेहतर इलाज...
चाकुलिया: चाकुलिया - रेंगरपहाड़ी सड़क पर मंगलवार को दो बाइकों में टक्कर हो गयी। इस घटना मे दो बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गये। इस दौरान स्थानीय लोगों निजी वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉ सुषमा किरण नाग ने एक घायल को बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दो अन्य का इलाज किया। जानकारी के मुताबिक नया बाजार निवासी सुरेश बड़ाइक अपनी बाइक पर सवार होकर रेंगरपहाड़ी गांव जा रहा था। वहीं विपरीत दिशा से कालापाथर का चेतन गोप और मेथरा गोप एक बाइक पर सवार होकर तीलाबनी गांव से आ रहे थे। तभी रास्ते में टरनिंग के पास दोनों बाइक की भीडंत हो गयी। घटना से चेतन के सिर पर चोट आई है। वहीं मेथरा के चेहरे और सुरेश के पैर तथा कंधे पर चोट लगी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।