Chakulia Grand Rath Yatra of Jagannath Jee on June 27 at Tulsi Bani Shivram Ashram चाकुलिया: तुलसीबनी शिवराम आश्रम में 27 जून को निकलेगी रथ यात्रा, तैयारियां शुरू, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsChakulia Grand Rath Yatra of Jagannath Jee on June 27 at Tulsi Bani Shivram Ashram

चाकुलिया: तुलसीबनी शिवराम आश्रम में 27 जून को निकलेगी रथ यात्रा, तैयारियां शुरू

चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत में 27 जून को दोपहर 2:00 बजे जगन्नाथ जीव की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। 26 जून को नेत्र उत्सव का आयोजन होगा। आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी ने बताया कि यह रथ यात्रा...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाTue, 17 June 2025 03:10 PM
share Share
Follow Us on
चाकुलिया: तुलसीबनी शिवराम आश्रम में 27 जून को निकलेगी रथ यात्रा, तैयारियां शुरू

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत अंतर्गत आस्था के प्रतिक तुलसीबनी शिवराम आश्रम में आगामी 27 जून को दोपहर 2:00 बजे जगन्नाथ जीव की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। जबकि 26 जून को नेत्र उत्सव आयोजित होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी ने बताया कि आश्रम में रथ यात्रा का इस वर्ष 11 वां वर्ष है। उन्होंने बताया कि रथ का रंग रोगन का कार्य शुरू हो गया है। रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। आश्रम परिसर स्थित जगन्नाथ मंदिर से निकाली गई रथ यात्रा गांव में ही स्थित मौसी बाड़ी पहुंचेगी।

आश्रम समिति के अध्यक्ष ठाकुर दास दियासी, सचिव विजय सोरेन, कोषाध्यक्ष प्रणब बेरा, रुपेश दास,सुभाष चन्द्र महतो, नंद गोपाल महतो, अनुप काटारी, कृष्ण पद महतो, अमुल्य दियासी, मधुसूदन दत्त आदि तैयारियों में जुटे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।