Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsCelebration of Ol Chiki Language 100 Years of P Raghunath Murmu s Script

एसेका ने निकाली भाषा जागरूकता रैली

00 वां वर्ष गांठ पर एसेका द्वारा निकाली गई भाषा जागरूक रैली डुमरिया। संवाददाता डुमरिया प्रखंड के भागाबांदी हाट मैदान में स्थित ओल गुरू पं.रघुनाथ म

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाThu, 8 May 2025 04:06 AM
share Share
Follow Us on
एसेका ने निकाली भाषा जागरूकता रैली

डुमरिया। डुमरिया प्रखंड के भागाबांदी हाट मैदान में स्थित ओलगुरु पं. रघुनाथ मुर्मू की आदमकद प्रतिमा पर एसेका के पदाधिकारी एवं ओलचिकी शिक्षा प्रेमी द्वारा माल्यार्पण उपरांत भाषा रैली रथ को निकाला गया। इस दौरान एसेका आदिवासी सोसिय एजुकेशन एंड कल्चरल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि ओलचिकि संथाली भाषा की लिपि का पं. रघुनाथ मुर्मू द्वारा आविष्कार 1925 वर्ष के पूर्व किया गया गया था। इस अविष्कार एवं पठन पाठन के शुभारंभ के सौ वर्षों पूरे होने पर एसेका द्वारा डुमरिया प्रखंड के भागाबांदी हाट मैदान में स्थापित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाषा रैली का शुभारंभ किया गया। यह रैली कोलाबाड़िया, दासाडीह, जानेगोड़ा, हरेबेड़ा, बारेडीह, हाड़दा, पड़सा, खड़िदा तक गई।

पुनः भागाबांदी हाट मैदान की पुनः ओलचिकी संथाली भाषा रैली लौटी। मौके पर ओल चिकि एसेका की पदाधिकारी धानो राम टुडू, मातुराम मुर्मू, दुर्गा चरण मुर्मू, मंगल मार्डी, लखन किस्कू, सांवते बेसरा, चैतान सोरेन, मालती मुर्मू, पार्वती मार्डी समेत ओलचिकी भाषा प्रेमी शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें