Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsBJP Meeting in Chakulia Focus on Youth and Women Membership

चाकुलिया: केरुकोचा में संगठन महापर्व को लेकर भाजपा श्यामसुंदरपुर मंडल की बैठक आयोजित

चाकुलिया के केरुकोचा गांव में भाजपा श्यामसुंदरपुर मंडल की बैठक हुई। बैठक में युवाओं और महिलाओं को भाजपा का सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि भाजपा...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाMon, 24 Feb 2025 03:05 PM
share Share
Follow Us on
चाकुलिया: केरुकोचा में संगठन महापर्व को लेकर भाजपा श्यामसुंदरपुर मंडल की बैठक आयोजित

चाकुलिया: चाकुलिया के केरुकोचा गांव में बाघराय मांडी की अध्यक्षता में भाजपा श्यामसुंदरपुर मंडल की बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई। बैठक में मंडल के सभी गांवों में युवाओं एवं महिलाओं को भाजपा का सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि युवाओं एवं महिलाओं की पसंदीदा पार्टी भाजपा ही है। भाजपा देश के सांस्कृतिक विरासत की पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत समृद्धि एवं खुशहाली की ओर लगातार अग्रसर है। भाजपा समाज को एकजुट करने पर विश्वास करती है। सबका साथ एवं सबका विश्वास के ध्येय के साथ भाजपा विकसित भारत के निर्माण के लिए कार्यरत है। उन्होंने युवाओं से भाजपा का सदस्य बनकर मातृभूमि की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा मजबूत होगी तो भारत मजबूत होगा। बैठक को जिला उपाध्यक्ष देवदत्त साव, भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गा पद गिरि तथा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभेंदु पात्र ने भी संबोधित किया। बैठक में भवतारण गिरि, पंकज गिरी, विश्वजीत दास, सनत गिरि, अरूण गिरि, रोबिन कर्मकार, करण किस्कू, रामनाथ महतो, लक्ष्मण मुर्मू, गणेश कालिन्दी आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें