भाजपा बहरागोड़ा मंडल कार्यालय में मना स्थापना दिवस
रविवार को भाजपा बहरागोड़ा मंडल कार्यालय में 46वां स्थापना दिवस मनाया गया। मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में झंडा फहराया गया। जिला उपाध्यक्ष बाप्तु साव ने कार्यकर्ताओं को 7 दिनों तक कार्यक्रम...

बहरागोड़ा। रविवार को भाजपा बहरागोड़ा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर के नेतृत्य में भाजपा का 46वां स्थापना दिवस पार्टी का झंडा फहराकर मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष बाप्तु साव ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की और से 7 दिनों तक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। पार्टी की ओर से दिनांक 14 अप्रैल संविधान निर्माता बाबा भीम राव अम्बेडकर जयंती तक विभिन्न कार्यक्रम बूथों पर आयोजित करने का आग्रह किया है। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा पाल, मंडल अध्यक्ष बीना पात्र, दीपांकर साव, मिंटू नायक, खोकन पाल, कबिन्द्रनाथ कुंडू, अपूर्व सुंदर दास, प्रहलाद घोष उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।