बच्चे पढ़ेंगे तभी देश और समाज आगे बढ़ेंगा, हर बच्चे को स्कूल तक पहुंचाना सबकी जिम्मेदारी- बीडीओ
घाटशिला के जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय में सोमवार को स्कूल रुआर अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई। बीडीओ यूनिका शर्मा ने कहा कि नयी शिक्षा नीति के तहत हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार है। यह अभियान 21 अप्रैल...
घाटशिला। घाटशिला के जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय के आशा ऑडिटोरिय में सोमवार को स्कूल रुआर (बेक टू स्कूल कंपेन) का प्रखण्ड स्तरीय कार्यशाला प्रखंड विकास पदाधिकारी यूनिका शर्मा के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अंचल पदाधिकारी निशात अंबर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। सर्वप्रथम अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर बीडीओ युनिका शर्मा ने कहा कि नयी शिक्षा निति के तहत हर बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने का नैतिक अधिकार है, बच्चे पढ़ेंगे तभी हमारा समाज और देश आगे बढ़ेगा। उन्होनें कहा कि स्कूल चले अभियान के तहत कभी सिटी बजाओ, स्कूल बुलाओ अभियान, तो कभी दरवाजा खटखटाओ अभियान चलाया जा रहा है, ताकी सभी बच्चों को स्कूल तक पहुंचाया जा सके।
यह अभियान चभी सफल होगा जब अभिभावक के साथ साथ समाज के पंचायत प्रतिनिधि इसको लेकर आगे आयेंगे। यह अभियान 21 अप्रैल से शुरु होकर 10 मई तक चलना है, और हर बच्चों को स्कूल तक पहुंचाना है। शिक्षक रंजीत कुमार घोष के द्वारा स्कूल रूआर 2025 पर विस्तार से बताया गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अंचल पदाधिकारी निशात अम्बर तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी यूनिका शर्मा द्वारा स्कूल रुआर कार्यक्रम पर प्रकाश डाला गया। सिनी टाटा ट्रस्ट के पार्थो सारथी, पावड़ा के मुखिया पार्वती मुर्मू, गोपालपुर के पंचायत समिति सदस्य पीयूश सिन्हा और विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत द्वारा कार्यशाला को संबोधित किया गया। हम होंगे कामयाब अभियान गीत के साथ कार्यशाला का समापन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन बीपीओ मुरली मोहन मुंडा ने दिया तथा कार्यशाला का संचालन शिक्षक साजिद अहमद द्वारा किया गया। मौके पर धरमबहाल के मुखिया बनाऊ मुर्मू, गोपालपुर के मुखिया सांखी हांसदा, कशीदा के मुखिया तारामणि मुर्मू, प्रखंड के सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यपक, शिक्षक/शिक्षिका, सीआरपी, बीआरपी, समावेशी शिक्षा कर्मी, सिनी टाटा के सदस्य सहित कई अन्य उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।