Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsTwo Fatal Accidents in Garhwa 17 Injured in Road Mishaps

दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो की मौत, 17 घायल

गढ़वा में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। पहली घटना में एक जीप पलट गई, जिसमें 52 वर्षीय शिवनाथ यादव की मौत हो गई। दूसरी घटना गढ़वा-नगर ऊंटारी एनएच 75 पर हुई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाTue, 22 April 2025 01:50 AM
share Share
Follow Us on
दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो की मौत, 17 घायल

गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कुल 17 लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार रात डंडई थानांतर्गत लावादोनी घाटी के पास बारात जा रहा कमांडर जीप पलट गया। घटना में एक जीप पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक रंका थानांतर्गत होन्हेकला गांव निवासी 52 वर्षीय शिवनाथ यादव का शव पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में दुखी यादव की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं घायलों में मृतक का पुत्र अजय कुमार यादव, विजय यादव, उसका पुत्र मनीष यादव सहित अन्य का इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि मृतक शिवनाथ यादव के गोतिया में शादी थी। कमांडर पर 18 लोग सवार होकर रंका से डंडई थानांतर्गत रारो गांव जा रहे थे। उसी दौरान लावादोनी घाटी में कमांडर अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं सोमवार को दूसरी घटना गढ़वा-नगर ऊंटारी एनएच 75 पर रमना थानांतर्गत परसवार गांव के पास घटी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें