110 वर्षीय डीलर का निधन
मझिआंव के 110 वर्षीय दुकानदार कुंवर साव की गुरुवार रात 10:30 बजे मौत हो गई। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यह संस्कार कोयल नदी के शमशान घाट पर हुआ, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता और...

मझिआंव। नगर पंचायत के मेन रोड मझिआंव गांव निवासी सह जन वितरण प्रणाली के 110 वर्षीय दुकानदार कुंवर साव की मौत गुरुवार की रात 10.30 बजे हो गई। उनकी मौत की सूचना पर अंतिम संस्कार में काफी संख्या में लोग पहुंचे। अंतिम संस्कार स्थानीय कोयल नदी शमशान घाट पर किया गया। मौके पर शोक संवाद में एफसीआई गोदाम बंद रखा गया। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, सांसद प्रतिनिधि शोभा जायसवाल, प्रेमानंद त्रिपाठी, अजय जायसवाल, सूरज जायसवाल, सत्यम जायसवाल,डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कमलापुरी, संजय कमलापुरी, संयम सिंह, शंभू चौधरी, विजय जायसवाल सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।