विभिन्न दुर्घटनाओं में दो महिलाएं सहित तीन की मौत,
फोटो संख्या एक: घटना की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे परिजन अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाएं सहित तीन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची प

गढ़वा, प्रतिनिधि। अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाएं सहित तीन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं घटना में पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पलामू जिलांतर्गत रेहला थाना के गुरहा पुल के पास ट्रक और टेम्पो की टक्कर में एक बच्चा सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में लालगढ़ बिहार निवासी अशोक चौधरी की पत्नी 58 वर्षीया जगवंती देवी और दूधी निवासी संतलाल पटेल का सात वर्षीय पुत्र अंश पटेल शामिल हैं। वहीं घायलों में खरौंधी थानांतर्गत अरंगी गांव निवासी समोद चौधरी की पत्नी 38 वर्षीया अनीता देवी, उसका पुत्र अनीश कुमार, लालगढ़ बिहार निवासी अविनाश पटेल शामिल हैं। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उक्त सभी बेलचंपा गांव में झाड़फूंक कराकर लालगढ़ बिहार जा रहे थे। उसी दौरान गुरहा पुल के पास सामने से आ रही ट्रक ने टेम्पो में टक्कर मार दिया। घटना में जगवंती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में अंश पटेल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं बरडीहा थाना क्षेत्र के घोड़दाग मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान कांडी थानांतर्गत श्रीनगर निवासी प्रदीप राम की 35 वर्षीय पत्नी रीमा देवी के रूप में हुई है। वहीं घायल रीमा का पुत्र रोशन कुमार और उसी गांव के राजू चंद्रवंशी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में बताया परिजनों ने बताया कि सभी एक बाइक पर सवार होकर बरडीहा से श्रीनगर जा रहे थे। उसी दौरान घोड़दाग मोड़ पर बाइक से नियंत्रित होकर गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से उक्त तीनों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने रीमा को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।