Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गढ़वाTragic Death of Teacher Shambhu Singh Kharwar During Emergency Transfer to Ranchi

ईलाज के लिए रांची जा रहे सहायक अध्यापक की रास्ते में मौत

नव प्राथमिक विद्यालय बैगई के सहायक अध्यापक शंभू सिंह खरवार की मृत्यु रांची ले जाते समय हुई। वह पिछले एक वर्ष से बीमार थे और मेदिनीनगर अस्पताल में भर्ती थे। चिकित्सकों ने बताया कि उनके कई अंगों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाMon, 16 Sep 2024 08:36 PM
share Share

केतार। नव प्राथमिक विद्यालय बैगई के सहायक अध्यापक शंभू सिंह खरवार की मौत ईलाज के लिए रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही सोमवार को हो गई। वह पिछले एक वर्ष से बीमार चल रहे थे। परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले उन्हें मेदिनीनगर अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने बताया कि उनके कई अंगों ने कार्य करना बंद कर दिया है। उन्हें रांची ले जाने की सलाह दी गई। उसके बाद शंभू ने घर चलने की जिद की। उसपर परिजन उन्हें घर लेकर आए। वहां स्थिति बिगड़ने पर उन्हें रांची ले जाया जा रहा था। उसी क्रम में रास्ते में उनकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार पंडा नदी तट पर किया गया। उनकी मौत पर प्रखंड के शिक्षकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। शोक व्यक्त करनेवालों में बीपीएम रवि कुमार वैद्य, बीआरपी रमेश रजक, सीआरपी श्याम किशोर सिंह, प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार, दिनेश प्रजापति, दीना नाथ मेहता, बिनोद पाल, राजू साह सहित अन्य लोग शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें