हवन यज्ञ के साथ गायत्री महायज्ञ संपन्न
मझिआंव में 24 फरवरी से चल रहे नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन हवन यज्ञ के साथ हुआ। विदाई समारोह में शांतिकुंज हरिद्वार की टोली को सम्मानित किया गया। टोली नायक ने कहा कि यज्ञ से वातावरण आध्यात्मिक...

मझिआंव, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में मझिआंव नगर पंचायत के खजूरी गांव के मनोकामनेश्वर शिव मंदिर परिसर में 24 फरवरी से चल रहा नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन हवन यज्ञ के साथ हो गया। उसके साथ ही शांतिकुंज हरिद्वार से आई चार सदस्यीय टोली को विदाई दी गई। विदाई समारोह में शांतिकुंज के टोली नायक व कर्मकांडी सचिदानंद तिवारी, भजन गायक ललित शर्मा, तबला वादक राहुल कुमार व बैंजो वादक राजा कुमार को अंगवस्त्र देकर विदाई दी गई। मौके पर शांतिकुंज हरिद्वार के टोली नायक ने कहा कि स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के सहयोग से यज्ञ संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि गायत्री महायज्ञ से यहां का वातावरण आध्यात्मिक हो गया। महायज्ञ में कई लोगों ने गायत्री परिवार की दीक्षा भी ली। उन्होंने कहा कि गुरुदेव के विचार हम बदलेंगे युग बदलेगा को आत्मसात करें। दूसरों का बदलाव न देखें। विदाई समारोह में गायत्री परिवार महिला मंडल की जिला संयोजक शोभा पाठक ने कहा कि 21वीं सदी नारी सशक्तिकरण का है। उन्होंने गुरुदेव का भजन नारियां देश की जाग जाये अगर, तो युग स्वयं ही बदलता चला जायेगा गाकर नारी शक्ति को युग परिवर्तन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मौके पर गायत्री परिवार जिला संयोजक बिनोद पाठक, प्रखंड संयोजक नागेंद्र सिंह, युवा मंडल के जिला संयोजक विरेन्द्र सोनी, केंद्रीय टोली सदस्य अच्युतानंद तिवारी सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। उसके बाद मां गायत्री और भोलेनाथ का आरती के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। महायज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष गुड्डू उर्फ रमेश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, गोलू सिंह, वार्ड पार्षद प्रमोद पाल, रामायण शर्मा, भगवान शर्मा, कंचन कुशवाहा,अखिलेश विश्वकर्मा, रवि मेहता, उपेन्द्र मेहता, परेश पाल सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।